छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगर
बलरामपुर में बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर पेड़ से टकराया, वाहन में लगी भीषण आग

प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —
छत्तीसगढ़-बलरामपुर || बलरामपुर जिला मुख्यालय एनएच-343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखी बैरियर के समीप आज लगभग तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया जहां एक तेज रफ्तार खाली ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सरई के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरखी बैरियर के समीप बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था तभी अचानक नियंत्रण खोने से वाहन पेड़ से टकरा गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

जहां घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया











