NationalPoliticsछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगर

कांग्रेस का मिशन ‘गांव चलो’ अभियान शुरू, पंचायत व बूथ कमेटियों का गंठन, संगठन होगा मजबूत, बलरामपुर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समीर सिंह देव बोले – इसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर जनता से सीधा संवाद

प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “मिशन गाँव चलो अभियान” के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार के लिए कमेटियों के गठन की प्रक्रिया जारी है।जहां इसी क्रम में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुरके अध्यक्ष समीर सिंह देव ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में संगठनात्मक बैठक आयोजित कर नई कमेटियों का गंठन किया गया।

जहां इस दौरान ग्राम जाबर, मांगरहरा, नावाडीह, पचावल, आमडंडा, जारहाडीह, झलपी, राधाकृष्णनगर, पुत्सुरा और भेड़मी में एक पंचायत कमेटी और दो बूथ कमेटियों का गंठन किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष समीर सिंह देव ने कहा कि मिशन गाँव चलो अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन से पार्टी की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।

जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिशन गाँव चलो अभियान के तहत संगठन को निचले स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी के गंठन की प्रक्रिया जारी है।

जहां इसके अंतर्गत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के सभी 9 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई , तत्पश्चात जवाहरनगर, जतरो, चित्विश्रमपुर, बरदार, सुर्रा, संतोषीनगर, रामनगर, कृष्णानगर, भैंसा मुंडा, सागरपुर, महाराजगंज, राधाकृष्ण नगर, जमुवताद, तांगरमहरी, पिपरसोत, सरनाडीह, तुरीडीह, सरस्वतीपुर, चंदौर, बादा, धनवार, लुर्गीकला, पथरी, तरक्काखाडी, शंकरपुर, सुनहरा, धरतीदामर, महेशपुर, डालधोवा में एक पंचायत कमेटी और दो बूथ कमेटी का गंठन किया गया। जिसमें हमारे साथ में जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के उपाध्यक्ष छोटू बंगाली (प्रशांत विश्वास), महामंत्री संजीत गुप्ता, लल्लू सिंह जहां इस अभियान में बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!