सोनभद्र-उत्तरप्रदेश

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन से युवाओं को लेना चाहिए प्रेरणा : सौरभ सिंह।

सोनभद्र-उत्तरप्रदेश || नगर में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डाला नगर इकाई के द्वारा कंबल वितरण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद विभाग सहसंयोजक सौरभ सिंह पंकज ने नेताजी के जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए तथा आप श्रीमद्भगवदगीता से गहराई से प्रेरित रहे थे।

उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका जिसमें महिला,पुरूष सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के द्वारा आजादी के लिए किये गये समर्पण त्याग व उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता।नेता जी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि था।मातृभूमि को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपनी सेना ”आजाद हिंद फौज” बनाने का रास्ता चुना।वही मोहित यादव एवं नगर मंत्री श्याम पाठक ने संयुक्त रूप से कहा अपने संघर्षपूर्ण एवं अत्यधिक व्यस्त जीवन के बावजूद नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्वाभाविक रूप से लेखन के प्रति भी उत्सुक रहे हैं।

अपनी अपूर्ण आत्मकथा एक भारतीय यात्री (ऐन इंडियन पिलग्रिम) के अतिरिक्त उन्होंने दो खंडों में एक पूरी पुस्तक भी लिखी भारत का संघर्ष (द इंडियन स्ट्रगल),जिसका लंदन से ही प्रथम प्रकाशन हुआ था।इस दौरान प्रमुख रूप से विभाग सहसंयोजक सौरभ सिंह पंकज,मोहित यादव,तहसील सह संयोजक आशीष अग्रहरी,आस्तिक पटेल,विशाल यादव इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!