सड़कों पर उतरी पुलिस व RTO परिवहन विभाग की संयुक्त टीम, यातायात नियमों को तोड़नें वाले वाहन चालकों पर हुई बड़ी कार्यवाही



अभियान के दौरान जिन वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे, उन वाहनों को सड़क सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ही रेडियम लगाया गया। विभाग की ओर से वाहन चालकों को रात के समय दृश्यता बनाए रखने और दुर्घटनाओं की संभावना कम करने के लिए वाहनों पर रेडियम एवं आवश्यक सुरक्षा सामग्री लगानें की समझाइश भी दी गई।
पुलिस एवं परिवहन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालानी कार्यवाही करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना रहा।
विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और वाहन की निर्धारित क्षमता एवं उपयोग के अनुरूप ही उसका संचालन करें। साथ ही मालवाहक वाहनों में यात्रियों का परिवहन नहीं करने की हिदायत भी दी गई है।










