CrimeNationalTrendingछत्तीसगढ़बलरामपुरभारतरामानुजगंजरामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 40 लीटर महुआ शराब और 90 किलो लाहन आबकारी विभाग की टीम नें किया जब्त

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || वाड्रफनगर || जहां आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर आबकारी वृत्त की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ग्राम चलगली निवासी रामजनम काशी के कब्जे से 40 बल्क लीटर हाथभट्टी महुआ शराब और 90 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।जहां आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में वाड्रफनगर आबकारी वृत्त की टीम ने कार्यवाही करते हुए 40 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 90 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।

इस मामले में ग्राम चलगली निवासी रामजनम काशी, उम्र 54 वर्ष, के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी शशांक शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 23 अक्टूबर 2026 को आबकारी वृत्त वाड्रफनगर की टीम ने ग्राम चलगली में कार्यवाही की गई। इस दौरान रामजनम काशी के कब्जे से 40 बल्क लीटर हाथभट्टी से निर्मित महुआ शराब तथा 90 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।

आबकारी विभाग ने जब्त सामग्री के संबंध में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) (च), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया है। मामलें की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक राजवाड़े द्वारा की जा रही है। विभाग की ओर से प्रकरण से संबंधित आगे की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

जहां इस कार्यवाही में आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षक, आरक्षक, महिला नगर सैनिक तथा वाहन चालक शामिल रहे। टीम ने अभियान के तहत अवैध शराब और उससे संबंधित सामग्री की जब्ती की।

जिले में अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही का उद्देश्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना और आबकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इसके तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री से संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

वाड्रफनगर क्षेत्र में हुई इस कार्यवाही के बाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण के लिए अभियान जारी रखनें की बात कही है। फिलहाल, रामजनम काशी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण की विवेचना जारी है और मामले में आगे की कार्यवाही जांच के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!