छत्तीसगढ़-बलरामपुर || लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल अर्पण दिवस के अवसर पर जिले के ग्राम पंचायतो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुरानडीह एवं ग्राम खड़ियादामर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल के सदुपयोग, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।ग्राम पंचायत – पुरानडीह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा लेकर ग्रामीणों को जल की प्रत्येक बूंद के महत्व की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जल का अपव्यय रोकने, जल स्रोतों को सुरक्षित रखने तथा पेयजल का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर पेयजल की गुणवत्ता की जांच भी की गई और स्वच्छ पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।जहां इसके साथ ही पौधारोपण कर जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्राम खड़ियादामर में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ विशेष सभा आयोजित कर एफटीके के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच की गई। उपस्थित ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के महत्व, जल संरक्षण एवं जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी गई।