छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के इस अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में आयोजित राज्योत्सव 2026 में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। इसी कड़ी में यातायात विभाग की प्रदर्शनी भी राज्योत्सव में पहुंच रहे लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी को देखने पहुंच रहे नागरिकों और युवाओं द्वारा विभाग की इस पहल की सराहना की गई।वहीं बलरामपुर के जिला पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल के निर्देशन एवं यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विभागीय प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही सुरक्षित वाहन परिचालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।जहां प्रदर्शनी के माध्यम से विभाग यह संदेश देनें का प्रयास कर रहा है कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से लोगों को जिम्मेदार वाहन चालक बनने और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया।वहीं राज्योत्सव में पहुंच रहे युवा, बच्चे एवं आम नागरिक यातायात विभाग की प्रदर्शनी में रुचि दिखा रहे हैं। विभागीय टीम द्वारा लोगों को सरल तरीके से यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है, जिससे जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। प्रदर्शनी को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से विभाग के प्रयासों को भी प्रोत्साहन मिला।जहां गौरतलब है कि राज्योत्सव जैसे बड़े आयोजन केवल मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होते, बल्कि विभिन्न विभागों को अपने कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करते हैं। ऐसे में यातायात विभाग की यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ानें की दिशा में सराहनीय प्रयास साबित हुआ।जहां कुल मिलाकर, राज्योत्सव 2026 में यातायात विभाग की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बननें के साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का महत्वपूर्ण संदेश भी मिला।