राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य अंतर्गत (चिरायु) कार्यक्रम की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का हुआ सफल ऑपरेशन



जहां बलरामपुर जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने चिरायु टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात विकार, बीमारियों एवं विकास संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जरूरतमंद बच्चों को समय पर बेहतर उपचार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा चिरायु टीमों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। परिजनों ने निःशुल्क उपचार के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं चिरायु टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।








