जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को मिला रहा पानी, जल जीवन मिशन के तहत हर घर पानी से ग्रामीण हुए लाभांन्वित…

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || जहां आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर से एक खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत अब गांव के लगभग हर घर तक नल जल की सुविधा पहुंच चुकी है।

जहां हमारी मीडिया की टीम ने इस योजना से जुड़े कार्यों की पड़ताल करनें छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सबसे पिछड़ा क्षेत्र रघुनाथ नगर गांव-गांव में जाकर ग्राउंड रिपोर्ट करके 20 से 25 घरों का भ्रमण किया, जहां लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर सामनें आई।

जहां इससे हमारी यह पड़ताल में केंद्र सरकार की सबसे बड़ी चलनें वाली योजना जल जीवन मिशन के तहत अब हर गांव – गांव व घर – घर पानी पहुंचते नजर आ रहा है।

जहां ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र सरकार की चलनें वाली अभी तक की सबसे महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना
जल जीवन मिशन के तहत नल जल की सुविधा शुरू होनें के बाद उन्हें स्वच्छ पेयजल की निरंतर उपलब्धता मिल रही है, जिससे उनके दैनिक जीवन में बड़ी राहत मिली है।

जहां “जल जीवन मिशन योजना के तहत क्षेत्रवासियों व ग्रामीणों को पानी की सुविधा का लाभ अब वास्तव में गांव-गांव तक पहुंचता हुआ दिखते नजर आ रहा है।

जहां रघुनाथ नगर के लोग बताते हैं कि नल से मिलनें वाला पानी सुचारू रूप से लगातार हमें मिल रहा है और इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। जहां सरकार की इस पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है तथा सभी लोग योजना से जुड़कर खुद को लाभांन्वित महसूस कर रहे हैं।”

जहां अब रघुनाथ नगर में जल जीवन मिशन की सफलता इस बात का प्रतीक है कि सरकारी योजनाएँ जब सही तरीके से धरातल पर लागू होती हैं, तो उनका वास्तविक लाभ जनता तक पहुंचता है। और ग्रामीणों का विश्वास और खुशी ही इस योजना की सफलता की सबसे बड़ी पहचान है।










