BusinessCrimeJobsNationalTrendingछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजरामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगरस्वास्थ्य

निजी लैब और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, औचक निरीक्षण में मिलीं कमियां तो अधिकारियों ने दिये सीधे नोटिस जारी करनें के निर्देश

गणेश मोड़ और राधाकृष्ण नगर में स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांचीं स्वास्थ्य सुविधाएं, दस्तावेज और साफ-सफाई की देखी गई व्यवस्था

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में समस्त संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनानें और मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करानें के उद्देश्य से बलरामपुर जिला स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। जहां इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत गणेश मोड़ और राधाकृष्ण नगर क्षेत्र में संचालित निजी पैथोलॉजी लैब एवं क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। वहीं इस दौरान संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक दस्तावेजों और शासन द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के पालन की बारीकी से जांच की गई।जहां इस निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉo विजय कुमार सिंह एवं बलरामपुर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉo शशांक गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचे। जहां जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को दी जा रही सेवाओं, जांच की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, आवश्यक उपकरणों तथा संस्थान संचालन से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया। साथ ही यह भी देखा गया कि संबंधित संस्थान निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन कर रहे हैं या नहीं।

अधिकारियों नें कमियां मिलनें पर तत्काल सुधार के दिये सख्त निर्देश —

औचक निरीक्षण के दौरान कुछ संस्थानों में कमियां पाए जाने पर अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लिया। संबंधित संस्थानों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। वहीं, निरीक्षण में सामने आई कमियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि संस्थानों की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।जहां स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाही से निजी स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित मानकों के पालन को लेकर जवाबदेही सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नियमों का उल्लंघन करनें वालों पर होगी कठोर कार्यवाही — जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर (CMHO) विजय कुमार सिंह

इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉo विजय कुमार सिंह ने कहां कि बलरामपुर जिले में संचालित सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान की जिम्मेदारी है कि वह मरीजों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी संस्थान में नियमों का उल्लंघन या निर्धारित मानकों में कमी पाई जाती है, तो संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।जहां उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले के निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और जांच प्रयोगशालाओं की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि, जारी रहेगी निगरानी — जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर (CMHO) विजय कुमार सिंह

जहां दूसरी ओर निजी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें और इलाज एवं जांच के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन हो, इसके लिए विभागीय निगरानी बेहद जरूरी है। गणेश मोड़ और राधाकृष्ण नगर में किया गया यह औचक निरीक्षण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों पर संबंधित संस्थान कितनी गंभीरता से सुधारात्मक कदम उठाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!