छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के प्रयासों से रामानुजगंज महाविद्यालय को 2.91 करोड़ रुपये के अतिरिक्त भवन की मिली सौगात : विधायक प्रतिनिधि अश्विनी गुप्ता ने जताया आभार


जहां आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिलें के रामानुजगंज क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार और शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामानुजगंज में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 2 करोड़ 91 लाख 22 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। खास बात यह है कि भवन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। 02 दिन पूर्व टेंडर खुलनें के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से महाविद्यालय में अध्ययनरत लगभग 2500 विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
1987 से क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है महाविद्यालय —
जहां यह उल्लेखनीय है कि शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामानुजगंज वर्ष 1987 से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा है। यह महाविद्यालय न केवल रामानुजगंज नगर, बल्कि आसपास के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों के लिए भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वर्तमान में महाविद्यालय में लगभग 1600 नियमित विद्यार्थी तथा करीब 900 स्वाध्यायी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस प्रकार यहां कुल लगभग 2500 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

जहां आपको बता दें कि महाविद्यालय के अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए शासन से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। अब निर्माण कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व टेंडर खोला गया है। ऐसे में आगामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। इससे महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस भवन की स्वीकृति को महाविद्यालय के विकास की दिशा में एक अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
विधायक प्रतिनिधि अश्विनी गुप्ता ने छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के प्रति जताया आभार —
वहीं इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जनभागीदारी प्रबंधन समिति, शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामानुजगंज के विधायक प्रतिनिधि श्री अश्विनी गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी ओर से तथा महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनभागीदारी प्रबंधन समिति और पूरे महाविद्यालय परिवार की ओर से इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मंत्री का आभार जताया।

शिक्षा के क्षेत्र में रामानुजगंज को मिलेगी नई पहचान —
जहां रामानुजगंज विधायक प्रतिनिधि अश्विनी गुप्ता ने कहा कि मंत्री श्री रामविचार नेताम के सतत प्रयासों और मार्गदर्शन से रामानुजगंज क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। महाविद्यालय को मिली यह स्वीकृति आने वाले समय में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अतिरिक्त भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और महाविद्यालय अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकेगा।










