NationalTrendingछत्तीसगढ़धर्म-आस्था-भक्तिबलरामपुररामानुजगंज-बलरामपुर

छठ महापर्व पर छत्तीसगढ़ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूर्यदेव को अर्पित किया संध्या अर्घ्य : प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं बलरामपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े विगत दिवस पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बलरामपुर सेंदुर नदी बैगा पारा स्थित छठ घाट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने व्रतधारी महिलाओं और श्रद्धालुओं के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की।जहां इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, तप, संयम और पवित्रता का प्रतीक है, जो हमें प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।जहां यह पर्व परिवार और समाज को एकजुट कर सामूहिकता और सद्भाव का संदेश भी देता है। सेंदुर नदी के तट पर पारंपरिक गीतों और श्रद्धा-भक्ति के वातावरण के बीच स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्रतधारी महिलाएं, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!