
छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का है जहां दिनांक 17/07/2025 को प्रातः सुबह मोबाइल फ़ोन के जरिए सूचना प्राप्त हुई थी कि सेमरसोत जंगल में नेशनल हाइवे मुख्य मार्ग में मवेशियों से भरी हुई पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है एवं वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

प्राप्त सूचना की तस्दीकी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु घटनास्थल में पहुंचने पर पाया गया कि पिकअप वाहन क्रमांक JH07 M8499 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क में पलटी हुई थी वाहन में कुल 06 रास भैंस क्रूरता पूर्वक ठूस ठूस कर भरा गया था जिसमें से 01 रास भैंस की मौके पर मृत्यु हो चुकी थी। घटना पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 101/2025 धारा 4,6,10 पशु परिरक्षण अधिनियम, 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध पंजीबद्ध होने के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रकरण में संलिप्त आरोपीगणों की पतातलाश प्रारम्भ किया गया। आरोपी पतातालाश के दौरान अब तक पूर्व में घटना में संलिप्तत 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना के अन्य फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान घटना के मुख्य आरोपी रोजुद्दीन अंसारी पिता उस्मान अंसारी निवासी ग्राम मानपुर जिला गढ़वा झारखंड जिसके द्वारा बतौली जिला सरगुजा क्षेत्र से गौ वंशीय पशुओं को खरीदकर पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक भरकर झारखंड स्थित बुचड़ख़ाना ले जाया जाता है को लगातार प्रयास से दिनांक 08/12/2025 को बतौली जिला सरगुजा से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भापेन्द्र साहू, उप निरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, आरक्षक सूरज मरावी, आरक्षक हरिशंकर यादव, आरक्षक महेंद्र गुप्ता, आरक्षक कवींद्र राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।










