
प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की कलम से —
छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक–2 में जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके निराकरण के लिए पहल कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज अपने क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों— जौराही, हरिगंवा, कोटी और लोधी का दौरा कर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को जिला पंचायत सदस्य के सामने रखा। बेला अनिल कुशवाहा ने संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए तत्काल पहल करते हुए जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और समय-समय पर गांव पहुंचकर समस्याएं सुनने के लिए जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों की समस्याएं सुननें पहुंचे गांव-गांव…
जहां आपको बता दें कि बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका कर्तव्य है कि वे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान के लिए प्रयास करें। इसी उद्देश्य से वे लगातार पंचायतों का भ्रमण कर रहे हैं ताकि विकास कार्यों की स्थिति भी देखी जा सके और जहां समस्या है वहां तुरंत पहल की जा सके।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार समस्याएं लंबे समय तक लंबित रहती हैं, लेकिन जब जनप्रतिनिधि खुद गांव में पहुंचते हैं तो लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिलता है और समाधान की उम्मीद भी बढ़ती है।
जौराही पंचायत में आंगनबाड़ी भवन की मांग….
ग्राम पंचायत जौराही में ग्रामीणों ने लंबे समय से आंगनवाड़ी भवन की मांग रखी। वर्तमान में आंगनवाड़ी केंद्र एक कच्चे मकान में संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों और कार्यकर्ताओं को काफी परेशानी होती है। इस पर जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा ने पंचायत स्तर पर प्रस्ताव तैयार करवाकर जल्द ही आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। साथ ही गांव की खराब सड़क को देखते हुए मुरमीकरण (सड़क सुधार) करानें की भी बात कही।
हरिगंवा में शिव मंदिर के सामने चबूतरा निर्माण की मांग….

ग्राम पंचायत हरिगंवा में ग्रामीणों ने शिव मंदिर के सामने चबूतरा निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि यहां धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम होते रहते हैं, लेकिन बैठने की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होती है। बेला अनिल कुशवाहा ने इस मांग को उचित बताते हुए पंचायत स्तर पर चबूतरा निर्माण कराने के लिए पहल करने की बात कही।
कोटी ग्राम पंचायत में मजदूरों के भुगतान का उठा मुद्दा…
ग्राम पंचायत कोटी में ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के अंतर्गत मजदूरी का काम किया था, लेकिन अब तक उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है। इस पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेला अनिल कुशवाहा ने तत्काल फॉरेस्ट एसडीओ से फोन पर चर्चा कर मजदूरों का भुगतान जल्द कराने के निर्देश देने की मांग की।
लोधी ग्राम पंचायत में भी आंगनबाड़ी भवन की जरूरत….

ग्राम पंचायत लोधी में भी लंबे समय से आंगनवाड़ी भवन की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी, लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस पर जिला पंचायत सदस्य ने पंचायत स्तर पर प्रस्ताव तैयार करवाकर जल्द आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने जताया आभार….

चारों पंचायतों के ग्रामीणों ने कहा कि बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा समय-समय पर गांव पहुंचकर समस्याओं को सुनते हैं और समाधान के लिए पहल करते हैं। इससे लोगों में भरोसा बढ़ा है कि उनकी समस्याओं का निराकरण जल्द होगा।
ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस तरह सीधे गांव में पहुंचना क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी है।










