NH – 343 राष्ट्रीय राजमार्ग हाईवे पर लूट की वारदात का बड़ा खुलासा, एक बोलेरो वाहन समेत 4 आरोपीयों को पुलिस नें किया गिरफ्तार
लूट-पाट और मारपीट करनें बाद फरार चल रहे थे सभी आरोपी, जहां पुलिस नें एक बोलेरो वाहन सहित 4 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —
छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस चालक और कंडक्टर से मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देनें वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक बोलेरो वाहन भी जप्त कर लिया है।
जहां बता दें कि पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट एवं लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी आरोपियों के कब्जे से जप्त कर लिया है।

जांच के दौरान मुख्य आरोपी जितेन्द्र गुप्ता उम्र (30 वर्ष), निवासी भवानीपुर, थाना रामानुजगंज को एमसीबी जिले के पटना थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने प्रिंस कुमार दूबे (27 वर्ष), चंचलेश मंडल उर्फ बिट्टू उम्र (21 वर्ष) एवं दिनेश कुमार उर्फ निरहुआ उम्र (20 वर्ष) को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को 13 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जहां बलरामपुर पुलिस की इस कार्रवाई को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखनें की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।










