NationalTechnologyTrendingछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजरामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगर

कलेक्टर के हाथों श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए जमुना प्रसाद, पहले की अपेक्षा दैनिक कार्यों को करनें में होगी सुविधा

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कलक्टर कक्ष में श्री जमुना प्रसाद को कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी द्वारा श्रवण यंत्र प्रदान किया और बेहतर जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।जहां छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले विकासखंड – वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत – बेबदी निवासी 72 वर्षीय श्री जमुना प्रसाद श्रवण यंत्र प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती उम्र के कारण उन्हें सुनने में काफी कठिनाई होती थी, जिससे दैनिक जीवन एवं लोगों से संवाद करने में परेशानी होती थी। श्रवण यंत्र मिलने से अब उन्हें पहले की अपेक्षा बेहतर सुनाई देगा और दैनिक कार्यों को करने में भी सुविधा होगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।जहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि बलरामपुर जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग ने बताया कि दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर जीवन ज़ीनें में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!