विद्यालय से नदारद प्रधान पाठक ! ग्रामीणों और विद्यार्थियों का आरोप – सत्र शुरू होने के बाद सिर्फ दो दिन पहुंचे स्कूल, डीईओ ने जांच के दिए निर्देश, जांच के बाद नोटिस की तैयारी
एक शिक्षक के भरोसे चल रहा विद्यालय, बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर


जहां वहां के स्थानीय लोग एवं विद्यार्थियों का कहना है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होनें के बाद से अब तक प्राथमिक शाला ढोलपखना – ब के प्रधान पाठक बिल्हा चंद पटवर्धन विद्यालय सत्र शुरू होनें के बाद केवल दो दिन ही विद्यालय आये हैं।

जहां इस संबंध में हमारी सी एक्सप्रेस न्यूज़ मीडिया की टीम जब बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा, “मुझे अभी आपके माध्यम से इस मामलें की जानकारी प्राप्त हुई है। पूरें मामलें की जांच कराई जाएगी और जांच के बाद संबंधित प्रधान पाठक को नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।”









