CrimeNationalTrendingछत्तीसगढ़बलरामपुरराजपुररामानुजगंज-बलरामपुर

अवैध शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही : मध्य प्रदेश की विदेशी शराब के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

11.09 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब हुआ जब्त

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगानें के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है। जहां इसी कड़ी में आबकारी वृत्त राजपुर की टीम ने शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत – लहसुनपाठ में छापेमार कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश राज्य की विदेशी मदिरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।जहां आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जहां इस कार्यवाही के दौरान आरोपी लोकनाथ यादव के कब्जे से 35 पाव रॉयल स्टेज, 23 पाव गोवा स्पेशल तथा 650 एमएल की 1 बोतल सिम्बा बियर बरामद की गई। जब्त की गई विदेशी मदिरा की कुल मात्रा 11.09 बल्क लीटर है, जो मध्यप्रदेश राज्य की बताई गई है।

जहां इस पूरें मामलें में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क), 34(2), 36 एवं 59 – क के तहत प्रकरण क्रमांक 01 दर्ज किया गया। जहां इस कार्यवाही के बाद आरोपी लोकनाथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 17 जुलाई 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।जहां इस कार्यवाही के पूरे विवेचना कार्य आबकारी उपनिरीक्षक अधिकारी चंद्रदीप भगत के द्वारा किया गया।

वहीं इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक अधिकारी चंद्रदीप भगत, आबकारी उपनिरीक्षक अधिकारी अभिषेक कुमार राजवाड़े, राकेश तिर्की, मुख्य आरक्षक गिरजा शंकर शुक्ला, धर्मजीत राम शर्मा, आरक्षक प्रियेश साहू, सचिन यादव, महिला नगर सैनिक कलिस्ता एक्का, हेमंती तिर्की तथा वाहन चालक अमोल सिंह आर्मो एवं दिनेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जहां आबकारी विभाग के अधिकारी ने कहां है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण व परिवहन और बिक्री के विरुद्ध में आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!