NationalPoliticsTrendingछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजरामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगर

रक्तदान कर बचाई मासूम की जान, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों नें जिला अस्पताल में पेश की मानवता की मिसाल

योगेश सिंह और कांग्रेस नेता अमित यादव ने किया रक्तदान, समय पर मिला खून तो बच्चे के इलाज को मिली नई उम्मीद

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान माने जाने वाले रक्तदान का प्रेरणादायक उदाहरण बलरामपुर जिला अस्पताल में देखने को मिला। जहां बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती एक मासूम बच्चे को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। परिजनों की चिंता के बीच वाड्रफनगर निवासी योगेश सिंह एवं कांग्रेस नेता अमित यादव ने बिना देर किए रक्तदान कर बच्चे की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार शुरू किया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।जहां इस रक्तदान के इस मानवीय कार्य की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव अपने साथ पार्टी के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दोनों रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस कार्य की सराहना की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान” है और किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराना सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करें, ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी भी मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े।जहां बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। यदि अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे तो कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने दोनों रक्तदाताओं के इस सराहनीय कदम को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

वहीं इस अवसर पर बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, बलरामपुर जिला उपाध्यक्ष रिपुजित सिंह देव, बलरामपुर जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास (छोटू बंगाली), बलरामपुर जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सचिव रामदेव जगते, बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष समीर सिंह देव, राजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कृपा शंकर, संजीत राजा चौबे सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जहां इस रक्तदाताओं के इस निस्वार्थ सेवा भाव की जिला अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे कार्य समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं तथा दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!