CrimeNationalPoliticsTrendingछत्तीसगढ़दिल्लीबलरामपुरभारतरामानुजगंजरामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगरसरगुजासरगुजा-अम्बिकापुरसूरजपुर

बड़ी खबर : केंन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नें दिया अपनें पद से इस्तीफा, आखिरकार कौन बनें नये केंद्रीय शिक्षा मंत्री….? , छात्र आंदोलन और परीक्षा विवाद के बीच लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली || केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई 2026) को अपनें पद से इस्तीफा दे दिया। जहां उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा। यह फैसला देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों, NEET-UG परीक्षा विवाद और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर बढ़ते दबाव के बीच लिया गया।जहां देश की राजनीति और शिक्षा जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है जब देशभर में परीक्षा प्रणाली, कथित पेपर लीक मामलों और छात्रों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बना हुआ था।बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में विभिन्न छात्र संगठनों और युवाओं द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन किए गए। बढ़ते जनदबाव और राजनीतिक घटनाक्रम के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

https://x.com/i/status/2080938216505667663अपनें इस्तीफे के बाद जारी संदेश में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है और उन्होंने हमेशा देश के युवाओं के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं पारदर्शी बनानें की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। उधर, विपक्षी दलों ने इस इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की जीत बताते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग दोहराई है।धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम का एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है और आनें वाले दिनों में शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली तथा मंत्रालय में नए नेतृत्व को लेकर राजनीतिक हलचल तेज रहने की संभावना है।जहां राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के अतिरिक्त केंन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय केंन्द्रीय शिक्षा मंत्री का भी पद व प्रभार सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!