CrimeNationalछत्तीसगढ़बलरामपुरभारतराजपुररामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगर

सड़क सुरक्षा को लेकर RTO परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, मालवाहक पिकअप वाहन में हो रहा था यात्रियों का परिवहन, 02 पिकअप वाहन हुआ जब्त, हुई बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करनें के उद्देश्य से आरटीओ परिवहन विभाग व यातायात विभाग एंव पुलिस विभाग के द्वारा लगातार वाहनों की संघन जांच और अवैध रूप से सड़कों पर चल रहे ऐसे वाहनों व वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जहां इसी क्रम में राजपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत R.T.O परिवहन विभाग की टीम के द्वारा अवैध रूप से मालवाहक पिकअप वाहन में यात्रियों का परिवहन करते हुए पाए जानें पर बड़ी कार्यवाही की गई है।जहां जानकारी के अनुसार आपको बता दें की, R.T.O परिवहन विभाग की टीम के द्वारा राजपुर क्षेत्र में वाहनों की संघन जांच की जा रही थी। जहां इसी दौरान 02 मालवाहक पिकअप वाहन में यात्रियों का परिवहन किया जाना पाया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन सामनें आने पर विभाग ने संबंधित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को राजपुर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है।

जहां आरटीओ परिवहन विभाग की कार्यवाही यही तक सीमित नहीं रही। जहां जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 02 अन्य पिकअप वाहनों एवं एक ऑटो के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई। जहां विभाग द्वारा इन वाहनों से कुल 07 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।वहीं आरटीओ परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी है कि मालवाहक वाहनों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप समान ढोनें लेनें आनें-जानें के लिए ही किया जाए। जहां मालवाहक पिकअप वाहनों में यात्रियों को बैठाकर परिवहन करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसे वाहनों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होनें के कारण दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों के लिए जोखिम बढ़ जाता है।विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और वाहन की निर्धारित क्षमता एवं उपयोग के अनुरूप ही उसका संचालन करें। साथ ही मालवाहक वाहनों में यात्रियों का परिवहन नहीं करने की हिदायत भी दी गई है।

आरटीओ परिवहन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में वाहनों की संघन जांच का अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। जहां नियमों का उल्लंघन करनें वाले ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।जहां विभाग की इस कार्यवाही के बाद जहां अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा की मालवाहक वाहनों में यात्रियों के अवैध परिवहन पर रोक लगानें के लिए आनें वाले दिनों में जांच अभियान किस स्तर तक जारी रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!