निजी लैब और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, औचक निरीक्षण में मिलीं कमियां तो अधिकारियों ने दिये सीधे नोटिस जारी करनें के निर्देश
गणेश मोड़ और राधाकृष्ण नगर में स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांचीं स्वास्थ्य सुविधाएं, दस्तावेज और साफ-सफाई की देखी गई व्यवस्था



अधिकारियों नें कमियां मिलनें पर तत्काल सुधार के दिये सख्त निर्देश —
औचक निरीक्षण के दौरान कुछ संस्थानों में कमियां पाए जाने पर अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लिया। संबंधित संस्थानों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। वहीं, निरीक्षण में सामने आई कमियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि संस्थानों की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
नियमों का उल्लंघन करनें वालों पर होगी कठोर कार्यवाही — जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर (CMHO) विजय कुमार सिंह
इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉo विजय कुमार सिंह ने कहां कि बलरामपुर जिले में संचालित सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान की जिम्मेदारी है कि वह मरीजों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी संस्थान में नियमों का उल्लंघन या निर्धारित मानकों में कमी पाई जाती है, तो संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

जहां दूसरी ओर निजी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें और इलाज एवं जांच के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन हो, इसके लिए विभागीय निगरानी बेहद जरूरी है। गणेश मोड़ और राधाकृष्ण नगर में किया गया यह औचक निरीक्षण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों पर संबंधित संस्थान कितनी गंभीरता से सुधारात्मक कदम उठाते हैं।










