छत्तीसगढ़बलरामपुरवाड्रफनगर

अधिवक्ता हरिहर प्रसाद यादव बनें बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नए जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…..

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || वाड्रफनगर || बलरामपुर जिले के नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता हरिहर प्रसाद यादव का वाड्रफनगर राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी व आतिशबाजी के साथ लडडू खिला कर स्वागत किए एवं माला पहनाकर जिला अध्यक्ष बनाने की सभी ने शुभकामनाएं दिए , वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अधिवक्ता हरिहर प्रसाद यादव के द्वारा वाड्रफनगर राजीव गांधी चौक में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर मालार्पण कर कांग्रेस पार्टी के देश व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किए।

वही मीडिया के साथियों से चर्चा के दौरान कहा कि जिला बलरामपुर – रामानुजगंज कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के पद पर पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी है उसको निभाने के लिए मैं सतत प्रयास करूंगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा बलरामपुर जिले में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ जिला वासियों की समस्याओं के निराकरण,शोषण अन्याय, अत्याचार के मुद्दों पर प्रदेश की सरकार को जागने एवं कटघरे में लाने का प्रयास करेगी ,जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठेगी और समाज कल्याण के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाऊंगा , कांग्रेस पार्टी ने मुझे महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने का अवसर प्रदान किया है जो मेरे लिए एक चुनौती के समान है और मैं इस चुनौती को स्वीकार करते हुए संगठन को जिले में मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

अधिवक्ता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव इससे पूर्व भी पार्टी के महत्वपूर्ण पदों में अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं और लगातार दशकों से कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही के रूप में कार्यरत हैं यही कारण है कि हरिहर प्रसाद यादव को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे जिले में कांग्रेस कमेटी के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है और लगातार बढ़िया का ताता लगा हुआ है हरिहर प्रसाद यादव की व्यक्तित्व के धनी है यही कारण है कि जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के बनाए जाने के बावजूद भी अन्य पार्टी के लोगों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पप्पू जायसवाल मनीष अब्दुल्ला बाबर यादव शिव शंकर यादव जे पी पटेल नंदलाल श्यामले अश्वनी यादव के साथ-साथ वरिष्ठ एवं यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!