वन भूमि पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन : बुलडोजर चलाकर 34 अवैध अतिक्रमण से बनायें गए मकान किए गए ध्वस्त
नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया था कब्जा, वन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही

प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —
छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर वन भूमि पर बने 34 अवैध मकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।












