छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगर

नाली निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार ! अधूरा काम, शुरू होनें से पहले ही टूटी नाली, गुणवत्ता पर उठे सवाल, निर्माण कार्य पूरा होनें से पहले ही जगह-जगह दिखाई दे रही हैं दरारें….


प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || वाड्रफनगर || आपको बता दें कि पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम-पंचायत – प्रेमनगर के बीच पारा का है।जहां नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का मामला सामनें आया है। जहां स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन नाली कई जगहों पर टूटने लगी है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जहां बताया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री व समय-समय पर नाली की पानी से तराई नहीं किया गया है।जिसके कारण नाली की मजबूती नहीं टिक पा रही है। वहीं संबंधित निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि संरपंच-सचिव के निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।जहां स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। जहां उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।जहां ग्राम-पंचायत – प्रेमनगर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि “नाली अभी बनी भी नहीं है और टूटने लगी है, ये साफ तौर पर भ्रष्टाचार का मामला है। इसकी जांच होनी चाहिए।”

“अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि खबर प्रसारित होने के बाद क्या जिम्मेदार अधिकारी और जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता में कार्रवाई करेंगे, या फिर यह भी अन्य मामलों की तरह नजरअंदाज कर दिया जाएगा ?”

“जहां खबर उजागर होने के बाद भी अगर कार्रवाई नहीं होती, तो जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठना तय है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!