Nationalअम्बिकापुरछत्तीसगढ़बलरामपुरराजपुररामानुजगंजरायपुरवाड्रफनगरसरगुजासरगुजा-अम्बिकापुरसूरजपुर

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, पठारी एवं मैदानी इलाकों में बिछी पाला की चादर

बलरामपुर जिला बना छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा क्षेत्र, पारा पहुंचा 3 डिग्री के नीचे

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, पठारी एवं मैदानी इलाकों में बिछी पाला की चादर

बलरामपुर जिला बना छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा क्षेत्र, पारा पहुंचा 3 डिग्री के नीचे

सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के नीचेः बलरामपुर प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा, पाटों से लेकर मैदानी इलाकों तक पड़े पाले

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि उत्तर की बीफीर्ली हकओं से फिलहाल राहत मिलनें की उम्मीद नहीं है। पिछले चार दिनों से पारा में हो रही लगातार गिरावट के कारण कंपकंपी बढ़ती जा रही है। वैसे तो पूरा सरगुजा संभाग भीषण ठंड से जूझ रहा है लेकिन ठंड इस बार बलरामपुर जिले पर खास मेहरबान है। बलरामपुर पिछले चार दिनों से छत्तीसगढ़ के सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। शनिवार को बलरामपुर ने न्यूनतम पारा के मामले में छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट को भी पीछे छोड़ दिया है।

कड़ाके की ठंड के लिए हमेशा चर्चा में रहनें वाले मैनपाट में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां लगातार दो दिनों तक न्यूनतम पारा 30 डिग्री पर स्थिर रहनें के बाद भी शुक्रवार को यहां के पारे में 18 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा बलरामपुर रहा। पिछले 24 घंटे में बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बलरामपुर के पाट क्षेत्र सामरीपाट में न्यूनतम तामपान 2 डिग्री दर्ज किया गया है। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। संभाग के पाट से लेकर मैदानी इलाकों में भी पाले पड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने शीतलहरों का यलो अलर्ट जारी किया है।

सरगुजा संभाग में पांच दिनों से उत्तरी शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद शीतलहरों के कारण अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। शनिवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री
दर्ज किया गया है जो इस सीजन का सबसे कम तामपान है। इसके पूर्व शुक्रवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

बलरामपुर जिले में सबसे अधिक ठंड, सामरी में पड़ रहे हैं पाले

शीतलहरों के कारण बलरामपुर में सर्वाधिक ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बलरामपुर जिले के सामरीपाट में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे चला गया है। कुसमी में भी खुले में रखा पानी जमने लगा है। बलरामपुर में एक दिन पूर्व रात में खुले में सोए युवक की मौत हो गई थी।

बलरामपुर सबसे ठंडा, जमकर पड़ रहे पाले

शीतलहरों के कारण बलरामपुर में सर्वाधिक ठंड पड़ रही है। शनिवार को बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पूर्व शुक्रवार को न्यूनतम तामपान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था। एक दिन में ही न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री गिर गया है। बलरामपुर जिले के सामरीपाट में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के आसपास पहुंच गया। बलरामपुर जिले में पाट से लेकर मैदानी इलाकों में भी जमकर पाले पड़े।

संभाग में शीतलहरों का है यलो अलर्ट

शुक्रवार को मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में शीतलहरों का यलो अलर्ट जारी किया था। बलरामपुर के साथ सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा और जशपुर जिलों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पाट से लेकर मैदानी इलाकों में शनिवार को कई स्थानों पर पाले पड़े नजर आए। जशपुर जिले के पंड्रापाट एवं कोरिया जिले के सोनहत में भी जमकर पाले पड़े हैं।

अंबिकापुर में दर्ज न्यूनतम तापमान

कुछ दिनों तक जारी रहेगा शीतलहरों का असर

सरगुजा संभाग में शीतलहरों का असर रहेगा जारी।

मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए शीतलहरों का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि, सरगुजा संभाग में सर्द हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

सरगुजा संभाग में दर्ज न्यूनतम तापमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!