छत्तीसगढ़बलरामपुर

प्रतापपुर विधानसभा के युवा नेता अनूप गुप्ता बने छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य….

बलरामपुर || प्रतापपुर विधानसभा के संघर्षशील एवं कद्दावर युवा नेता अनूप गुप्ता को छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और मजबूती का माहौल है।
अनूप गुप्ता बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्राफनगर के ग्रामीण अंचल कछिया निवासी हैं। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा से जुड़े रहकर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और बूथ स्तर तक पार्टी को विस्तार देने का कार्य करते रहे हैं।


विधानसभा चुनाव वर्ष 2013 और 2023 में भाजपा की जीत दिलाने में अनूप गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे हमेशा राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए लोगों के दुख-सुख में सहयोग के लिए जाने जाते हैं।
उनकी नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे किसान मोर्चा और प्रतापपुर विधानसभा के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!