भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवान दास केशरी बनें “भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष”, पूर्व मंडल अध्यक्ष व जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सभापति को मिली नई जिम्मेदारी, क्षेत्र में हर्ष का महौल

प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —
छत्तीसगढ़ || बलरामपुर || भारतीय जनता पार्टी के जमीनी, सक्रिय एवं संघर्षशील व भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सभापति श्री भगवान दास केशरी जी निवासी बंलगी को मिली नई जिम्मेदारी, जहां उनको भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं क्षेत्र में हर्ष व खुशी का महौल बना हुआ है।





जहां श्री भगवान दास केशरी जी को पार्टी व संगठन ने उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखतें हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बलरामपुर की महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
जहां इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यक्रमों और अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित अनेक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया तथा बड़ी संख्या में युवाओं को भाजपा की विचारधारा से लगातार जोड़ने का कार्य किया है। वहीं जिले में संगठन को मजबूत करनें और पार्टी की चुनावी सफलता में भी उनकी अभी तक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जहां दूसरी ओर आपको बता दें कि श्री भगवान दास केशरी जी एक ऐसे वरिष्ठ नेता के रूप में जानें जाते है जो हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहते हैं और संगठन के लिए निरंतर संघर्ष करते हैं। उनकी सरलता, मिलनसार व स्वभाव और मजबूत संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें भाजपा के समर्पित एवं प्रभावी नेताओं की श्रेणी में निरंतर स्थापित किया हुआ है।
जहां श्री भगवान दास केशरी जी को उनकी नियुक्ति व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में बहुत महत्वपूर्ण पद जिला उपाध्यक्ष के पद मिलनें से क्षेत्र के किसानों, युवाओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ है तथा संगठन को और अधिक मजबूती मिलनें की संभावना व्यक्त की जा रही है।










