BlogNationalछत्तीसगढ़बलरामपुर

सी०सी सड़क का निर्माण है या भ्रष्टाचार…? वार्ड क्रमांक -13 में बन रहे सड़क की गुणवत्ता पर उठे रहे बड़े सवाल…?

प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद बलरामपुर के वार्ड क्रमांक – 13 में कब्रिस्तान के पास बन रही सीoसी सड़क के निर्माण कार्य को लेकर बड़ा सवाल खड़े होने लगे हैं। जहां स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और सड़क की मोटाई भी मानक के अनुरूप नहीं दिखाई दे रही है।जहां यह भी बताया जा रहा है कि सड़क बनते ही कई स्थानों पर टूटनें लगी है और मरम्मत जैसी स्थिति नजर आनें लगी है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट तो नहीं चढ़ रहा।जहां इस पूरे मामलें में बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या नगर पालिका परिषद बलरामपुर के जिम्मेदार अधिकारीयों व कर्मचारियों और इंजीनियरों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की कभी जांच की है या नहीं ?यदि निरीक्षण नहीं किया गया है तो यह गंभीर लापरवाही मानी जाएगी, और यदि निरीक्षण के बाद भी इस तरह का निम्न स्तर का निर्माण हो रहा है तो जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी बड़े सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं।

जहां अब देखनें वाली बात यह होगी कि खबर के प्रकाशन के बाद नगर पालिका प्रशासन बलरामपुर इस मामलें को कितना गंभीरता से लेता है और निर्माण कार्य की जांच कर कोई कार्यवाही करता भी है या नहीं, या इसी तरह की लिपा-पोती का कार्य चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!