ऑटो रिक्शा वाहन चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही : यातायात के नियमों का उल्लंघन करनें वालों पर प्रशासन हुआ सख्त
विशेष जांच अभियान के दौरान नियम तोड़नें वाले चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही, यातायात के नियमों का पालन करनें के लिए दिये गये गये सख्त निर्देश, सड़क सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक।



जहां इस जांच के दौरान 05 तीन पहिया आटो रिक्शा वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए कुल – 12 हजार 600 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है।
वहीं दूसरी ओर आपको बता दें कि 08 से 10 ऐसे तीन पहिया आटो रिक्शा वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए उन्हें यातायात के नियमों का करनें की समझाइश दी गई है।
जहां इस दौरान कई ऑटो चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर नियमानुसार चालान काटे गए। वहीं आरटीओ परिवहन विभाग के अधिकारी उप निरीक्षक फिरोज कुरैशी ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करनें वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
जहां इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करनें, निर्धारित संख्या से अधिक सवारी नहीं बैठानें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज अपनें साथ रखनें की समझाइश भी दी।
जहां प्रशासन का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लानें और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनें के लिए इस प्रकार की कार्यवाही आवश्यक है। जहां देश के विभिन्न शहरों में भी ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष चालानी अभियान चलाए गए हैं, जिनमें नियम उल्लंघन पर बड़ी संख्या में चालान किए गए हैं।










