NationalTrendingछत्तीसगढ़बलरामपुरभारतरामानुजगंजरामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगरशिक्षा

जिले की शिक्षा व्यवस्था सुधारनें के लिए अब एक्शन मोड में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी नें किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर दो संकुल समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी

विद्यालयों की बदहाल व्यवस्था पर बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी (D.E.O) नें दिया सख्त निर्देश, साफ-सफाई और रंगाई-पोताई के लिए दिया एक सप्ताह की मोहलत

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी (D.E.O) एनoकेo निरापुरे ने शनिवार सुबह विद्यालयीन समय में जिले के 14 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा परिसर की स्वच्छता का जायजा लिया। जहां कक्षाओं में पहुँचकर उन्होंने खुद विद्यार्थियों को पढ़ाया और उनकी शैक्षणिक समझ परखी। उपस्थिति पंजी और दैनंदिनी की जाँच कर सभी शिक्षकों को दैनंदिनी का नियमित संधारण करनें के निर्देश दिए।जहां प्राथमिक और माध्यमिक शाला लुर्गीकला में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिलने पर उन्होंने प्रधान पाठक को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही संकुल समन्वयक लुर्गीकला रामलोचन और संकुल समन्वयक चंदौरा सन्नू राम सूर्यवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं विद्यालयों में रंगाई-पोताई और साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारनें का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को भी अपनें-अपनें विकासखंड के सभी विद्यालयों में रंगाई-पोताई और स्वच्छता सुनिश्चित करानें को कहां।जहां हायर सेकेंडरी विद्यालय रनहत और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चलगली में उन्होंने अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की। शिक्षकों को समय-सारणी के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार करानें के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!