NationalPoliticsछत्तीसगढ़बलरामपुरभारतरघुनाथ नगररामानुजगंजरामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगरस्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव सायं 27 नवंबर 2026 को रघुनाथनगर के कर्मा महोत्सव में होंगे शामिल, कलेक्टर ने तैयारियों का किया निरीक्षण, कार्यक्रम स्थल पर लगेगा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं 27 नवंबर 2026 को वाड्रफनगर विकासखंड के रघुनाथनगर में आयोजित कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे। जहां यह महोत्सव शासकीय हाई स्कूल ग्राउंड, रघुनाथनगर में होगा और इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां बलरामपुर जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने आज कार्यक्रम स्थल पहुंचकर हेलीपैड, मुख्य मंच सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाएं समय पर और पुख्ता ढंग से पूरी की जाएं, ताकि महोत्सव में आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो।वहीं निरीक्षण के दौंरान कलेक्टर ने महोत्सव स्थल पर लगनें वाले निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि स्वास्थ्य पंजीयन व्यवस्था पारदर्शी और सुविधाजनक हो। पंजीयन से लेकर जांच और स्क्रीनिंग तक की पूरी प्रक्रिया क्रमवार चले, ताकि लोगों को कतार में अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।वहीं इस शिविर में दूरस्थ अंचलों के निवासियों और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के परिवारों पर खास ध्यान दिया जाएगा। शिविर मुख्य रूप से महिलाओं के लिए आयोजित है, किंतु बच्चे, बुजुर्ग और पुरुष भी यहां निःशुल्क जांच व परामर्श का लाभ ले सकेंगे। स्त्री रोग, त्वचा रोग, सामान्य चिकित्सा, नेत्र रोग, मानसिक रोग, हड्डी रोग, शल्य चिकित्सा, कान-नाक-गला, कैंसर और शिशु रोग के 10 विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में सेवाएं देंगे।जहां शिविर में मासिक धर्म की अनियमितता, श्वेत प्रदर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, दृष्टि दोष, चिंता व अनिद्रा, जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं की जांच की जाएगी। साथ ही स्तन में गांठ और मुंह पर धब्बे जैसे कैंसर के संभावित लक्षणों की स्क्रीनिंग भी होगी। बच्चों में कुपोषण, उल्टी-दस्त और बार-बार होने वाले निमोनिया जैसी समस्याओं पर भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।वहीं इस दौरान बलरामपुर जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, बलरामपुर जिला पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल,  बलरामपुर जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉo आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!