
बलरामपुर, वाड्रफनगर (पूर्वी) — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया के तहत मंडल पूर्वी वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस विस्तार में संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुभवी एवं युवा नेताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

इस क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगातार 2 बार रहे पूर्व उपाध्यक्ष श्री अर्जून गुप्ता जी को भाजपा मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने श्री अर्जून गुप्ता जी के संगठनात्मक अनुभव, युवाओं से जुड़ाव और निष्ठापूर्वक कार्य करने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
कार्यकारिणी विस्तार के इस मौके पर भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने हेतु सामूहिक सहयोग और सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
यह नियुक्ति आने वाले समय में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






