NationalPoliticsTrendingअम्बिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा-अम्बिकापुर

लचर कानून व्यवस्था में जनता सहित पत्रकार भी असुरक्षित, गृहमंत्री इस्तीफा दें-आप — आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

प्रदेश में अपराधों का बढ़ता ग्राफ, नियंत्रित करनें में सरकार नाकाम - आप

छत्तीसगढ़-रायपुर || 03 अक्टूबर 2025 || आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश की बिगड़ी हुई कानूनी व्यवस्था पर कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गयी है। जहां 1 नवम्बर 2025 से प्रदेश की भाजपा सरकार पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने जा रही है लेकिन पुलिस कमिश्नरी प्रणाली में कुछ खामियाँ हैं जैसे कि सत्ता के दुरुपयोग , भ्रष्टाचार की संभावना, मानवाधिकारों का हनन और व्यवस्था में निरंकुशता। देखने वाली बात होगी क्या यह प्रणाली छत्तीसगढ़ में सफल हो पायेगी? उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अभी भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

मामला सूरजपुर जिले से प्रकाशित होने न वाला सिंधु स्वाभिमान समाचार-पत्र के संपादक प्रशांत पांडे और उनकी टीम का है जिन्होंने  सूरजपुर जिले की लटोरी तहसील के तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा पर गंभीर आरोपों वाली खबरें प्रकाशित की थीं। आरोप था कि तहसीलदार ने बिना कलेक्टर की अनुमति और पटवारी की रिपोर्ट के फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री की। इस पर एसडीएम शिवानी जायसवाल ने तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। मामला अभी भी जांचाधीन है। मामले में गंभीर विषय ये रहा कि संपादक को रास्ते से हटाने के लिए आरोपियों ने आपसी सांठगांठ कर तीन अलग-अलग योजनाएं बनाईं थी।वहीं कल ही विधानसभा थाना अंतर्गत ग्राम टेकारी में पेट्रोल-डीजल चोरी का मामला उजागर करने की खबर लगाने पर एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई। लेकिन उस पर विधानसभा थाना प्रभारी द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पत्रकार ने पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और तब जाकर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने चार टैंकर और ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया तो सवाल ये है कि क्या इसमें सम्बंधित थाना प्रभारी की आरोपियों से मिलीभगत है इसकी जांच होनी चाहिए।

अब तो प्रदेश में पुलिस ही आम जनता की भक्षक बन गयी है, रायपुर में एक कांस्टेबल द्वारा जांच के नाम पर एक व्यक्ति के जेब में रखे 2000 रूपये छीन लिए। अंबिकापुर में 2 अक्टूबर को पेट्रोल पंप में ड्यूटी पर तैनात 27 वर्षीय युवती की दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ हमला हत्या कर दी जाती है। राज्य में नशीली दवाइयां का व्यापार तो धड़ले से चल रहा है जिसमें विधायक पुत्र का भी नाम सामने आया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई।

एनसीआरबी की नई रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ ऑनलाइन सट्टा जुआ मामले में नंबर वन बना हुआ है।

प्रदेश में बुजुर्ग सुरक्षित नहीं है। राज्य में देश के मुकाबले क्राइम रेट बढ़ा है। राज्य में साइबर क्राइम और फ्रॉड लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं से जुड़ी घटनाएं और यौन उत्पीड़न के मामले साल दर साल बढ़ते जा रहें हैं। सबसे चौकाने वाले आंकड़े यह रहे की 2023 में राज्य में भ्रष्टाचार का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।वहीं महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में 2023 में 1171 मामले दर्ज हुए हैं। राज्य में चाकू बाजी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं जिसमें 1571 घटनाएं घटी जिसमें 958 हत्या के और 687 हत्या की कोशिश के केस दर्ज हुए हैं। राज्य में बच्चों के खिलाफ 5904 घटनाएं घटी। राज्य में 2023 में 5193 सड़क हादसे हुए इसमें 6020 लोगों की मौत हुई साथ ही फैक्ट्री हादसे या लापरवाही से 821 मौतें भी हुई हैं। राज्य में 2023 में 4962 बच्चे लापता हुए जिसमें 908 लड़कियां और 4054 लड़के  हैं। पर्यावरण संबंधित 2023 में 229 मामले दर्ज किए गए हैं। इन आंकड़ों से साफ दिखता है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था फेल रही है फिर चाहे कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की।

आम आदमी पार्टी मांग करती है कि प्रदेश के गृहमंत्री जी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था संभाल नहीं रही है और यदि कानून व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!