
छत्तीसगढ़-बलरामपुर || राजपुर || आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का गंठन जिला अध्यक्ष श्री उपेंद्र सिंह एवं प्रांतीय पदाधिकारी श्री कमलेश मेहता जी के नेतृत्व में आज किया गया। जहां इस अवसर पर संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु ब्लॉक स्तर पर निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जहां छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के राजपुर ब्लॉक इकाई का गंठन परसागुड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह और प्रांतीय पदाधिकारी कमलेश मेहता के नेतृत्व में किया गया। संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से आयोजित बैठक में ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ।
इस दौरान अशोक जायसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष, मुन्ना कुमार कश्यप को सचिव, श्रीकांत जायसवाल को कार्यकारी अध्यक्ष तथा विराट राज तिवारी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके बाद अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए श्याम साय मिंज को संगठन मंत्री, बदरी प्रसाद तिग्गा को महामंत्री, विजय कुमार कुजूर को कोषाध्यक्ष, प्रकाश जायसवाल को सहसचिव, संजय टोप्पो को प्रवक्ता, शुभम सोनी को मीडिया प्रभारी, जनक राम को सह-मीडिया प्रभारी तथा विजय गुप्ता को संरक्षक नियुक्त किया। कार्यकारिणी सदस्यों में राजेश ठाकुर, संजीव नाहर, देवेंद्र जायसवाल, रमेश प्रजापति और भरत शर्मा शामिल किए गए हैं।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवगठित ब्लॉक इकाई शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण व संगठन की मजबूती के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगी। नए पदाधिकारियों ने भी संगठन हित में सक्रिय एवं पारदर्शी कार्य करनें का संकल्प व्यक्त किया गया।
— पदाधिकारीगण —
अध्यक्ष – श्री अशोक जायसवाल
सचिव – श्री मुन्ना कुमार कश्यप
कार्यकारी अध्यक्ष – श्री श्रीकांत जायसवाल
उपाध्यक्ष – श्री विराट राज तिवारी
अध्यक्ष श्री अशोक जायसवाल द्वारा निम्न कार्यकारिणी की घोषणा की गई—
— कार्यकारिणी सदस्य एवं दायित्व —
संगठन मंत्री – श्री श्याम साय मिंज
महामंत्री – श्री बदरी प्रसाद तिग्गा
कोषाध्यक्ष – श्री विजय कुमार कुजूर
सहसचिव – श्री प्रकाश जायसवाल
प्रवक्ता – श्री संजय टोप्पो
मीडिया प्रभारी – श्री शुभम सोनी
सह-मीडिया प्रभारी – श्री जनक राम
संरक्षक – श्री विजय गुप्ता
— कार्यकारिणी सदस्य —
श्री राजेश ठाकुर
श्री संजीव नाहर
श्री देवेंद्र जायसवाल
श्री रमेश प्रजापति
श्री भरत शर्मा











