छत्तीसगढ़बलरामपुरवाड्रफनगर

प्रदेश कांग्रेस सचिव रामदेव जगते के धान खरीदी केंद्र रामनगर में लगाई हेल्प डेस्क सुनी किसानों की समस्या…

आपको बता दें कि पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत आनें वाला ग्राम महेवा में दिनांक 13/01/2026 धान खरीदी केंद्र रामनगर (वाड्रफनगर) में प्रदेश कांग्रेस सचिव के द्वारा हेल्प डेस्क लगाकर किसानों के समस्या को सुना और समिति प्रबंधक, ऑपरेट से संबंधित जानकारी ली गई। धान खरीदी केंद्र रामनगर में 1507 किसान धान बेचने के लिए पंजीकृत है। जिसमें अब तक 678 किसान ही धान बेच पाए है।

97 किसान का एग्रिस्टेक कैरीफॉरवर्ड नहीं हो पा रहा है। 127 वन अधिकार पत्र पट्टाधारी किसान है इनका पंजीयन नहीं होने से किसान धान नहीं बेच पा रहे है। विगत दिनांक 01/01/2026 के बाद टोकन कटना समिति में बंद है।जिससे प्रभावित 370 किसान ऐसे है जिनका टोकन नहीं कट पा रहा है। वे सभी किसान धान समिति केंद्र रामनगर का प्रतिदिन चक्कर लगा रहे है।किसान टोकन कटवाने हेतु आवेदन दे रहे है।जिनका कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा बताया जा रहा है कि उनका डाटा अपने आप कंप्यूटर से उड़ जा रहा है। पुनः किसान धान बेचने हेतु टोकन कटवाने के लिए अपडेट करा रहे है।

इन सभी समस्या को जानकर प्रदेश कांग्रेस सचिव रामदेव जगते के द्वारा तहसीदार वाड्रफ़नगर को फोन से जानकारी देकर समस्या से अवगत कराया।साथ में यह भी जानकारी दिया गया कि इस प्रकार की समस्या पूरे विकास खंड वाड्रफनगर के धान खरीदी केंद्रों में हो रही है।इन सभी समस्या को तहसीलदार वाड्रफनगर के द्वारा लिखित रूप से आवेदक की मांग की है।उपस्थित किसानजन, जोन कांग्रेस प्रभारी पंडरी जयप्रकाश जायसवाल, सेक्टर कांग्रेस पदाधिकारी अंकित पटेल व उपस्थित किसानों के समक्ष जानकारी बनाकर प्रदेश कांग्रेस सचिव रामदेव जगते के द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी(राजस्व) वाड्रफ़नगर के नाम ज्ञापन पत्र तैयार कर सौंपने हेतु लेख की गई।

पत्र में किसानों के द्वारा प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि दो दिवस के अंदर धान खरीदी केंद्र रामनगर की व्यवस्था में सुधार नहीं होने उनकी समस्या का हल नहीं कर टोकन कटना जारी नहीं हुआ तो धान खरीदी केंद्र के समीप किसानों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!