CrimeNationalछत्तीसगढ़बलरामपुरवाड्रफनगर

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, मिली बड़ी सफलता : तेंदुए की 02 खाल के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 09 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में संयुक्त टीम का छापा, झारखंड-यूपी-छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए तस्करों का हुआ भंडाफोड़

प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || वाड्रफनगर || वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तेंदुए की 2 खाल बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, वन मंत्री के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन अपराधों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 2 अप्रैल 2026 को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (मध्य क्षेत्र भोपाल), राज्य उड़नदस्ता रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की टीम ने संयुक्त कार्यवाही की ।जहां संयुक्त टीम ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम जमई मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से तेंदुए की एक खाल बरामद हुई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से एक और खाल जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी झारखंड, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के निवासी हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर वन्यजीव तस्करी में सक्रिय थे।जहां वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।जहां आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!