NationalPoliticsछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजरामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगर

भाजपा का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 47 वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण व पुष्पांजलि अर्पित

प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —

छत्तीसगढ़ || बलरामपुर-रामानुजगंज || आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया।वहीं कार्यक्रम के दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के प्रथम अध्यक्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री काका लरंगसाय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।जहां इस स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल जी ने समस्त देशवासियों व जिलेवासियों व क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहां कि “राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा” भाजपा के मूल मंत्र हैं, जिनके आधार पर पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित हुई है।जहां दूसरी ओर आपको बता दें कि भाजपा बलरामपुर जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से प्रेरित होकर अंत्योदय, सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।जहां इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा नेता बंशीधर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

वहीं इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, पार्षद गौतम सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महामंत्री गुरुदेव सिंह, प्रवीण गुप्ता, राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!