यातायात सुविधा को प्राथमिकता देते हुए वाड्रफनगर बायपास मार्ग का कराया गया सुधार कार्य
बारिश के बाद बिटुमिनस क्रांकिट मरम्मत से सड़क को मिलेगा और बेहतर स्वरूप


छत्तीसगढ़-बलरामपुर || वाड्रफनगर || आपको बता दें कि P.W.D कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी है कि जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत बायपास मार्ग लंबाई 5.70 कि.मी. का निर्माण कार्य मेसर्स हर्ष कंस्ट्रक्शन कंपनी, ’अ’ वर्ग ठेकेदार, अंबिकापुर को 18 माह का समय प्रदाय करते हुए 24/09/2018 को कार्यादेश जारी किया गया, जिसकी वास्तविक कार्यपूर्णता तिथि 31/03/2026 है, जो कि फारेस्ट क्लीयरेंस एवं भूमि मुआवजा के कारण विलंब रहा।










