NationalPoliticsछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगर

बड़ी खबर : जनपद सीईओ ने सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो के संबंध में दी जानकारी,‌ चंवरसरई सरपंच के लिखित स्पष्टीकरण में वीडियो को बताया गया संपादित

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि अभी फिलहाल में ही लगातार तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहे एक पंचायत संरपच के वायरल विडियो के संबंध में जनपद सीईओ वाड्रफनगर ने जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत चंवरसरई के सरपंच मोहन सिंह ने सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार माध्यमों पर वायरल हुए वीडियो को लेकर लिखित स्पष्टीकरण दिया है।सरपंच ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि 25 जून 2026 को उनके संबंध में प्रसारित किए गए वायरल वीडियो को काट-छांट कर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए जनपद पंचायत वाड्रफनगर के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को राशि नहीं दी जाती है। वायरल वीडियो को एडिट कर वास्तविक तथ्यों से अलग तरीके से प्रसारित किया गया है।उन्होंने अपने लिखित स्पष्टीकरण में यह भी कहा है कि वीडियो के कई हिस्सों को काटकर एवं जोड़कर प्रसारित किया गया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह स्पष्टीकरण उन्होंने बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में स्वेच्छा से दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!