भाजपा चुनाव चिन्ह् का कथित दूरूपयोग, न सदस्य, न ही पदाधिकारी.… फिर भी भाजपा का लेटर पैड पर अपनी निजी शिकायत ! निर्दलीय जनप्रतिनिधि पर संगठन हुआ सख्त, संगठन नें भेजा नोटिस, मांगा जवाब….?

प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —
छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि एक निर्दलीय जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव चिन्ह का कथित रूप से उपयोग किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जनप्रतिनिधि के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है।












