CrimeNationalउड़ीसाउत्तरप्रदेशछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगर

10 करोड़ का गांजा जब्त : बलरामपुर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, अंतरराज्यीय तस्करी सिंडिकेट का सरगना समेत 2 आरोपीयों को पुलिस नें किया गिरफ्तार

1941 किलो गांजा और 50 लाख का ट्रक जब्त, उड़ीसा से यूपी तक फैले तस्करी नेटवर्क का हुआ बड़ा खुलासा

प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || वाड्रफनगर || आपको बता दें कि पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का है, जहां बलरामपुर जिले की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य का 1941 किलो गांजा जब्त किया है। जहां यह जिले के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी गांजा बरामदगी बताई जा रही है। वहीं इस कार्यवाही के दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस नें गिरफ्तार भी किया है।वहीं बलरामपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) बैंकर वैभव रमनलाल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ सरहदी क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और एम.सी.पी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ए.एन.टी.एफ एवं बसंतपुर पुलिस की संयुक्त टीम को 11 से 12 जून की दरमियानी रात तकनीकी सूचना प्राप्त हुई कि गांजा तस्करी का सरगना लोकेश शर्मा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है।जहां सूचना के आधार पर पुलिस ने बसंतपुर के समीप RJ 14 GU 9078 नंबर की 16 चक्का टाटा ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 62 पैकेट गांजा बरामद किया गया। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 30 किलो था। जब्त गांजा का कुल वजन 1941 किलो 110 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।जहां पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की ट्रक भी जब्त की है। इस प्रकार कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 10 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है।

जहां इस कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश शर्मा उम्र (46 वर्ष), निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश एवं आमिष अंसारी उम्र (23 वर्ष), निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है।जहां जांच में यह भी सामनें आया है कि लोकेश शर्मा दिसंबर 2025 में बसंतपुर क्षेत्र में पकड़े गए 1198 किलो गांजा तस्करी मामलें का भी मुख्य आरोपी भी था। वह उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था।जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 93/2026 दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।वहीं इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में शामिल बंसतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सोनी, प्रभारी उप निरीक्षक मनीष साहू, सहायक उपनिरीक्षक धनसिंह सांडिल्य, प्रधान आरक्षक हरिप्रसाद, आरक्षक आकाश तिवारी, सायबर सेल, आरक्षक भूपेन्द्र मरावी, जनार्दन सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र यादव, आरक्षक रामसाय, एंव आरक्षक अजय टोप्पो सहित उनकी बंसतपुर पुलिस की टीम व बलरामपुर जिले की साइबर सेल पुलिस की टीम की सराहनीय महत्वपूर्ण अहम् भूमिका रही।

वहीं बलरामपुर पुलिस अधीक्षक एसपी बैंकर वैभर रमनलाल ने पूरी टीम को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!