CrimeNationalPoliticsछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजरामानुजगंज-बलरामपुररायपुरवाड्रफनगरसरगुजा-अम्बिकापुर

भाजपा चुनाव चिन्ह् का कथित दूरूपयोग, न सदस्य, न ही पदाधिकारी.… फिर भी भाजपा का लेटर पैड पर अपनी निजी शिकायत ! निर्दलीय जनप्रतिनिधि पर संगठन हुआ सख्त, संगठन नें भेजा नोटिस, मांगा जवाब….?

प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि एक निर्दलीय जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव चिन्ह का कथित रूप से उपयोग किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जनप्रतिनिधि के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है।जहां जानकारी के अनुसार आपको बता दें की संबंधित जनप्रतिनिधि अपने आधिकारिक लेटर पैड और अन्य दस्तावेजों में भाजपा के चुनाव चिन्ह का उपयोग कर रहे हैं। इस संबंध में भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति न तो पार्टी का सदस्य है और न ही संगठन में किसी पद पर कार्यरत है। इसके बावजूद भाजपा के नाम और चुनाव चिन्ह का उपयोग करना पार्टी की छवि और पहचान को प्रभावित करनें वाला कृत्य है।जहां इस पूरे मामलें में बलरामपुर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन की ओर से संबंधित जनप्रतिनिधि को जनवरी माह में नोटिस जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि निर्धारित समय बीत जानें के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ,  दुबारा यह मामला सामनें आया है, ऐसे में जिला अध्यक्ष को पत्र देकर जानकारी दी गई है।जहां संगठन अब कानूनी और संगठनात्मक स्तर पर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है।जहां बलरामपुर भाजपा महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित नें कहा कि, किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक दल के नाम, प्रतीक चिन्ह और पहचान का अनधिकृत उपयोग चुनाव आयोग के नियमों और राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पार्टी से जुड़ा हुआ बताकर जनता को भ्रमित करता है तो यह गंभीर विषय है।जहां बलरामपुर भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भाजपा अपनें नाम और चुनाव चिन्ह के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। मामलें की जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, कुछ साक्ष्य प्राप्त भी हुए हैं, जल्द होगी कार्यवाही।जहां इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा संगठन इस मामलें में क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!