Nationalछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजरामानुजगंज-बलरामपुरवाड्रफनगर

वन भूमि पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन : बुलडोजर चलाकर 34 अवैध अतिक्रमण से बनायें गए मकान किए गए ध्वस्त

नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया था कब्जा, वन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही

प्रधान संपादक दीपक जायसवाल की क़लम से —

छत्तीसगढ़-बलरामपुर || आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर वन भूमि पर बने 34 अवैध मकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित वन भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन द्वारा पूर्व में कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर 34 अवैध मकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एवं वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!