छत्तीसगढ़सरगुजा-अम्बिकापुर
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण….

सरगुजा-अम्बिकापुर || कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस खोलकर कक्ष का अवलोकन किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था देखी गई।

निरीक्षण पश्चात पुनः राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कक्ष को सील किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव एवं निर्वाचन शाखा के कर्मचारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।











