छत्तीसगढ़बलरामपुर

अग्निवीर भर्ती 2026 सीईई परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण 15 अक्टूबर तक करायें अपना पंजीयन…..

छत्तीसगढ़ || बलरामपुर || भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026 के लिए आयोजित ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) का चयन परिणाम घोषित किया जा चुका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर के द्वारा जिले के ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। बलरामपुर जिले के अभ्यर्थी जो अग्निवीर की भर्ती 2026 के लिए आयोजित ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण हुए हैं, वे शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर में 15 अक्टूबर 2025 तक अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज/पंजीयन करवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!