छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर,,शंकरगढ़ जनपद सीईओ ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा।

नक्सल पीड़ित हितग्राही धर्मपाल खाखा से की मुलाकात..

बलरामपुर। विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत बादा में आज जनपद पंचायत शंकरगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) वेद प्रकाश पांडे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ पांडे ने नक्सल पीड़ित हितग्राही धर्मपाल खाखा के निवास स्थल पर पहुंचकर आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लंबे समय से लंबित पड़े कार्यों पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों, पंचायत सचिव, सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों को आवास कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

नक्सल पीड़ित धर्मपाल खाखा की जुबानी..

धर्मपाल खाखा ने बताया कि उनके पिता स्व. रामसाय भगत को वर्ष 2004 में (दिनांक 03 अक्टूबर 2004) को नक्सलियों द्वारा घर से बाहर निकालकर बादा चौक में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा समय-समय पर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है, जिससे परिवार को काफी राहत मिली है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने लोगों से की अपील..

मुख्य कार्यपालन अधिकारी,वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के हर पात्र परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इस दिशा में प्रशासन निरंतर निगरानी और समीक्षा कर रहा है। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!