पांच मंत्री और एक मुख्यमंत्री… फिर भी सरगुजा संभाग की सड़कें आज विकास को तरसती
मरम्मत के नाम पर सिर्फ मजाक, एनएच 343 पर धूल के गुब्बारे और जनता की टूटती उम्मीदें, सड़क की बदहाली से उड़ रही घातक धूल, एनएच पर स्वास्थ्य संकट गहराया...


छत्तीसगढ़-बलरामपुर || छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के बलरामपुर-रामानुजगंज से अंबिकापुर तक जानें वाली एनएच-343 सड़कों की हालत आज ऐसी हो चुकी है कि यहां सड़क नहीं, धूल का मैदान नजर आता है। जहां आज करोड़ों की स्वीकृति के बाद भी सड़क की मरम्मत का नतीजा यह है कि गड्ढों और उड़ती धूल के बादल ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सड़क किनारे रहने वाले परिवारों के घरों में धूल इस तरह घुस रही है कि खाना, पानी, बिस्तर कुछ भी साफ-सुथरा नहीं बच पा रहा। यह धूल आवागमन प्रभावित तो कर ही रहा है साथ ही इससे लोगों की सेहत पर भी गंभीर खतरा बनकर बैठी है।

जहां जानकारी के लिए आपको बता दें कि रामानुजगंज से अंबिकापुर तक एनएच-343 सड़क की मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया था। जहां कुछ ही जगहों पर पेचिंग वर्क हुआ भी, लेकिन भारी वाहनों के आवागमन ने चंद दिनों में ही इस मरम्मत की पोल खोल कर रख दी।

जहां सड़क फिर से पुरानें हालात में लौट आई। जहां दूसरी ओर गहरे गड्ढों के साथ उड़ती धूल के गुब्बारे, स्थानीय लोगों का कहना है कि, सड़क की मरम्मत से अधिक यहां धूल उछाल प्रतियोगिता के लिए जमीन तैयार कर दी गई है। जहां सड़क पर खड़े होते ही ऐसा दृश्य बनता है जैसे धुंध गिर रही हो और विजिबिलिटी खत्म हो जाती है।

जहां रोड से गुजरनें वाले वाहन चालकों व राहगीरों की परेशानी भी कम नहीं है। जहां ट्रक चालक श्याम सुंदर साह बताते हैं कि, बड़े-बड़े गड्ढों के कारण गाड़ियों को भारी नुकसान होता है। धूल इतनी उड़ती है कि सामने कुछ दिखाई ही नहीं देता। कई बार गाड़ी का पट्टा टूट जाता है और रोज़ सफर करना जान जोखिम में डालनें जैसा हो गया है। उनका कहना है कि इस सड़क का ठीक होना सिर्फ जरूरत नहीं, मजबूरी है।

जहां सबसे गंभीर स्थिति सड़क किनारें रहनें वाले लोगों की है। जहां रामानुजगंज के पावर हाउस के पास रहनें वाली कमला देवी बताती हैं कि, उनके घर का हर कोना धूल से पटा रहता है। धूल किचन तक घुस आती है और बर्तनों से लेकर पीनें के पानी तक सबको दूषित कर देती है। घर के सदस्य लगातार खांसी और सांस जैसे सम्बंधित समस्याओं से परेशान हैं।

जहां कमला देवी का साफ कहना है कि अब उनकी आखिरी उम्मीद सरकार से ही है, वरना जीवन ऐसे ही धूल में घुटता रहेगा।

जहां लोगों में इस बात को लेकर भी भारी नाराजगी है कि सरगुजा संभाग ने भाजपा सरकार को पांच मंत्री और एक मुख्यमंत्री तक दिया, फिर भी यहां की सड़कें इतनी बदहाल हैं। जहां स्थानीय लोगों का तंज है कि जब सरकार एक सड़क तक नहीं बनवा पा रही, तो विकास की बात करना सिर्फ खोखला दावा है। जहां जनता के भरोसे को चोट पहुंचाने वाली यह सड़क आज पूरा सच खुद ब खुद बयां करती नजर आ रही है।

जहां इधर, धूल से होनें वाली स्वास्थ्य समस्याओं पर सौ बिस्तर अस्पताल की डॉक्टर दिव्या पांडेय ने चेतावनी दी है कि, लंबे समय तक धूल में एक्सपोजर रहने से फेफड़ों को स्थायी नुकसान हो सकता है। धूल फेफड़ों में जमा होकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है, जो आजीवन परेशानियां खड़ी कर सकती हैं।

कुल मिलाकर, एनएच-343 अब सड़क नहीं, व्यवस्था की लापरवाही का आईना बन चुकी है। करोड़ों खर्च होनें के बाद भी सड़क की यह दुर्दशा प्रशासन की कार्यशैली पर सीधा सवाल खड़ा करती है। जहां जरूरत सिर्फ मरम्मत की नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को निभानें की है साहेब, ताकि लोग धूल निगलनें और जिंदगी को जोखिम में डालनें से बच सकें।











