
छत्तीसगढ़ – बलरामपुर || गणतंत्र दिवस के 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के प्रांगण में प्रातः 07.30 बजे ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम का गायन किया तथा भारत माता की जय व गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगाये। इसके उपरांत कलेक्टर श्री कटारा ने अधिकारियों के साथ परिसर स्थित महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।













