
बलरामपुर || पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर रामानुजगंज, श्री वैभव बेंकर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में रक्षित केंद्र बलरामपुर अंतर्गत 37 व सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्यों से दिनांक 25.01.2026 से रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया, जिसमें कुल पांच टीम में क्रमशः 1.पुलिस जिला बल सीनियर, 2.पुलिस जिला बल जूनियर, 3. छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, 4. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, 5. नगर सेना बलरामपुर की टीम ने भाग ली।
क्रिकेट टूर्नामेंट क्रम में सभी टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस जिला बल सीनियर एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई, जिनकी फाइनल मैच दिनांक 26.01.2026 को जिला एवं दंडाधिकारी बलरामपुर, श्री राजेंद्र कटारा (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, श्री वैभव बेंकर (भा.पु.से.), वन मंडलाधिकारी बलरामपुर श्री आलोक कुमार बाजपेई (भा.व.से.) की उपस्थिति में खेली गई, फाइनल मैच में जिला बल सीनियर की टीम ने प्रथम बैटिंग करते हुए धुआंधार बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 110 रन बनाकर विपक्षी टीम को 111 रन का लक्ष्य दिया, जिस क्रम में विपक्षी टीम छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने शानदार बैटिंग करते हुए लक्ष्य का पीछा कर 9.3 गेंद में ही लक्ष्य को पूरा कर जीत हासिल किया और रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी।
कार्यक्रम क्रम में मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज के रूप में चयनित खिलाड़ियों को हेलमेट देकर तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान कर उनकी उत्सवर्धन किया गया, तथा उपस्थित सभी खिलाड़ी, गणमान्य नागरिकगण, पुलिस अधिकारी कर्मचारी को यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने वह अपने परिवार जनों से भी यातायात नियमों का पालन कराने हेतु समझाइए दी गई।











